फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन में मिले 59 गोवंश के शव, डॉक्टरों की टीम बुलाकर कराया पोस्टमार्टम

Mon, 28 Jan 2019 03:21 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर देहात के शिवली मैथा नहर में 37 मवेशियों के शव पड़े मिले। इसमें 35 गोवंश थे जबकि दो अन्य पशुओं के शव थे। ग्रामीण जुट गए। एसडीएम और डाक्टरों की टीम बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने निमोनिया और पेट फूलने से मौत की बात कही। शवों के नहर के पास गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया। देहात में तीन दिन में 59 मवेशियों के शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मैथा नहर में हरिकिशनपुर पुल से लेकर भंगापुरवा पुल तक बड़ी संख्या में मवेशियों के शव पड़े मिले। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने एसडीएम राम शिरोमणि को सूचना दी। एसडीएम ने चौकी इंचार्ज भाऊपुर राजीव कुमार और पशु चिकित्सक कामता प्रसाद को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया। डॉ कामता प्रसाद ने बताया कि 35 शव गोवंश के थे, एक बकरी व एक भैंस के बच्चे का शव था। पोस्टमार्टम में निमोनिया व पेट फूलने से मौत होने की बात सामने आई है। एसडीएम ने बताया कि आशंका है कि शव नहर में पीछे से बहकर आए थे। इसी बीच नहर टूटने पर पानी का बहाव बंद हो गया तो शव नहर में पड़े रह गए। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शवों को दफन करवा दिया गया है।
 
नहर के पास मिली थी गोवंश की खाल
शिवली भंगापुरवा गांव के पास शनिवार को ग्रामीणों ने गोवंश के शव पड़े देखकर एसडीएम से गोहत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व नहर के पास बड़ी पॉलिथीन व कुछ खाल पड़ी मिली थीं। चौकी इंचार्ज ने गोहत्या की आशंका से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें