फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यातायात माह में नियम तोड़ने वाले 5610 वाहनों का चालान

Mon, 01 Dec 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में यातायात माह के तहत चलाए गए अभियान में एक तरफ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं दूसरी तरफ बार-बार नियम तोड़ने पर 5610 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों के चालकों पर जुर्माना लगाते हुए 10025600 रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष करीब 300 लोगों की मौत हो रही है। जबकि 550 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। वर्ष 2025 की बात करें, तो अक्तूबर माह तक हुई 558 मार्ग दुर्घटनाओं में 478 लोग घायल व 309 की मौत हुई है।
इन आकड़ों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने 1 से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया। इस दौरान स्कूलों में छात्रों तो सड़क पर चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस से ऐसे चालकों को सबक सिखाते हुए वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में होने वाली मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके बाद भी कई चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बताया कि एक महीने के अभियान में बिना हेलमेट के 2747, तीन सवारी पर 412, बिना डीएल, 257 का चालान किया गया है। जबकि गलत दिशा में चलने वाले 289, बिना सीट बेल्ट के 97, गलत पार्किंग पर 630 का चालान किया गया है। साथ ही बिना नंबर प्लेट के संचालित 325 व ओवरलोडिंग कर चलने वाले 81 भारी वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें