फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 55 घंटे बीते, काफी तलाश के बाद नहीं मिला डूबा दीपक

Wed, 25 Jun 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर के फत्तेपुर आईटीआई के पास सेंगुर नदी के चेकडैम में नहाने के दौरान रविवार दोपहर को दो युवक डूब गए थे। इसमें जरौली निवासी रोहित का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया था। दूसरे युवक दीपक की तलाश में मंगलवार को दिन भर एसडीआरएफ, एनडीएआरफ व स्थानीय गोताखोर तलाश करते रहे। 55 घंटे बीतने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

फत्तेपुर निवासी दीपक की तलाश में देरी होने से परिजन में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए। सोमवार रात को प्रशासन की ओर से लखनऊ से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई थी। मंगलवार सुबह छह बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की तीन टीमों व स्थानीय गोताखोरों ने चेकडैम से पांच किलोमीटर दूर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर तक सफलता न मिलने व नदी की तलहटी में झाड़ियों के बीच दीपक के फंसे होने की आशंका पर एसडीएम भूमिका यादव ने मशीन मंगवाकर नदी की तलहटी में कंप्रेशर चलवाया मगर सफलता नहीं मिली।
दोपहर बाद राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने मौके पर पहुंच कर परिजन को ढांढस बंधवाया। साथ ही टीम से सर्च अभियान के बारे में जानकारी ली। शाम छह बजे तक दीपक का पता न चलने व अंधेरा होने पर बचाव टीमों ने अभियान बंद कर दिया। वहीं घटना के 55 घंटे बाद भी दीपक का पता न चलने पर उसके पिता कृष्ण गोपाल, पत्नी अंकिता, भाई सुमित, अमित व परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

परिजन दीपक के मिलने की आस में नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं। बता दें के रविवार दोपहर को नहाने के दौरान जरौली निवासी रोहित (25) चेकडैम में डूब गया था। जिसे बचाने में फत्तेपुर निवासी दीपक (28) भी डूब गया था। तलाश के दौरान सोमवार सुबह 8:30 बजे ग्रामीणों ने रोहित का शव नदी से खोज निकाला था। एसडीएम भूमिका यादव ने बताया कि दीपक की तलाश में बचाव टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। अंधेरा होने के चलते बचाव अभियान रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें