फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे से 53 ट्रेनें लेट, 700 से अधिक टिकट निरस्त, यात्रियों ने घंटों किया इंतजार, बसों पर भी असर

Mon, 01 Jan 2024 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में कोहरे के चलते ट्रेनों और बसों पर असर पड़ा है। ट्रेनें 21 घंटे तक लेट रहीं, तो वहीं बसें भी पांच-छह घंटे लेट रहीं। इसकी वजह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
कोहरे की वजह से लेट हुईं ट्रेनें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोहरे की वजह से रात में ट्रेनों की रफ्तार मंद हो गई। इससे ट्रेनें 21 घंटे तक लेट रहीं। 53 ट्रेनें सेंट्रल पर देरी से आईं और गईं, जबकि 700 से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए। वहीं, झकरकटी बस अड्डे पर आने वाली लंबी दूरी की बसें चार से पांच घंटे तक लेट रहीं।

विज्ञापन

सुबह चार से पांच बजे आने वाली बसें भी 10 से 11 बजे तक आईं। ये बसें दिल्ली, झांसी, मेरठ, खुर्जा, बांदा, गोरखपुर, बनारस, प्रयागराज, अयोध्या की बसें लेट रहीं। सुबह की 15 बसों को यात्री लोड न मिलने से निरस्त कर दिया गया। यह बसें सुबह नौ बजे के बाद निकलीं।

ये प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट

  • 02564 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 21 घंटे लेट
  • 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पौने 9 घंटे लेट
  • 12552 राप्तीसागर साढ़े 12 घंटे लेट
  • 20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी 17 घंटे लेट
  •  15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 14 घंटे
  • 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 13 घंटे
  • 04152 एलटीटी कानपुर स्पेशल 6 घंटे
  • 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 5 घंटे
  • 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट की देरी से आई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें