फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर का 52वां दीक्षांत समारोह 28 जून को, सोमेश्वर जैन को मिलेगा प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

Mon, 24 Jun 2019 02:23 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर में 28 जून को होने वाले 52वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज पदक के विजेताओं के नाम तय हो गए हैं। पुरस्कार समिति ने मैथ्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटर ब्रांच से बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे सोमेश्वर जैन को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


लंबे अर्से बाद बीटेक और बीई के छात्रों को पीछे छोड़कर किसी बैचलर ऑफ साइंस के छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले संतोष कुमार को डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। स्नातक वर्ग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले छात्र अनंत वत्स को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह का रिहर्सल 27 जून को किया जाएगा।

तीन हस्तियों को दी जाएगी डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि
निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में इस बार देश की तीन बड़ी हस्तियों को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएस) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसमें इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल सिस्टम की डायरेक्टर जनरल डॉ. तेसी थॉमस और इंडियन बैडमिंटन टीम के चीफ कोच पुलेला गोपीचंद का नाम शामिल है।

छात्रों से हस्तियां करेंगी संवाद
दीक्षांत समारोह से ठीक एक दिन पहले दुनिया के जाने-माने उद्योगपति नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति छात्रों से मुखातिब भी होंगी। यह पहली बार है जब दीक्षांत समारोह से ठीक पहले इतनी बड़ी हस्तियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। प्रो. करंदीकर ने बताया कि इससे छात्रों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन

बीवीआर मोहन रेड्डी होंगे मुख्य अतिथि
दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि साइंट के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन बीवीआर मोहन रेड्डी शिरकत करेंगे। बीवीआर रेड्डी आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी हैं। विशिष्ट अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन और संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) के चेयरमैन पद्मभूषण प्रो. के राधाकृष्णन है। प्रो. करंदीकर समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

सबसे पहले स्नातक के छात्रों को दी जाएंगी डिग्रियां
दीक्षांत समारोह सुबह दस बजे से सुबह 11:40 तक चलेगा। सबसे पहले स्नातक के छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। इस दौरान स्नातक व परास्नातक के 900 से 950 छात्रों को दीक्षांत समारोह हॉल में बैठने की अनुमति होगी। इन छात्रों का चयन लॉटरी के जरिये किया जाएगा। शेष छात्र जो हॉल में नहीं बैठ पाएंगे उनके लिए लेक्चर हॉल में लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की जाएगी। दूसरा सत्र शाम तीन से 4:45 तक चलेगा। इसमें परास्नातक व पीएचडी उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां और मेडल दिए जाएंगे। तीसरा सत्र शाम 5:45 से शुरू होकर 7:30 बजे तक चलेगा। इसमें ड्यूअल डिग्री वाले छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें