उन्नाव। अजगैन थानाक्षेत्र के केवाना में किशोर की हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी ने स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी है। पिता ने कहा कि अगर खुलासा नहीं होता है तो पूरा परिवार आत्मदाह कर लेगा।
अजगैन थाना क्षेत्र के केवाना गांव में मयंक (13) पुत्र संतू की 30 दिसंबर को हत्याकर दी गई थी। उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में मिला था। पुलिस ने किशोर के पड़ोसी समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। हालांकि पूछताछ में सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। ऐसे में पिता ने पांच दिन पूर्व एसपी को ज्ञापन देकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
बुधवार को मयंक के परिजन आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ एसपी हरीश कुमार से मिलने पहुंचे। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
-अजगैन के केवाना में खेत में मिला था शव
-परिजनों ने खुलासे के लिए एसपी से की मुलाकात