फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी में बाइक चोरों का गैंग धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहा (फतेहपुर)। न्यू ईयर पार्टी में बाइक चोरों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बिंदकी पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी में जुटी है। तीन आरोपी पकड़े गए हैं। कानपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज का छात्र भी शामिल है। आरोपी की निशानदेही पर तीन बाइक बरामद हो चुकी है। उसका एक साथी कुशीनगर जिले का है।
विज्ञापन


पुलिस जाफरगंज, बिंदकी, जहानाबाद, कानपुर समेत कई इलाकों में दबिश दी है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में न्यू ईयर पार्टी आरोपी एक रिश्तेदार के घर मनाने पहुंचे थे। किसी मुखबिर की सूचना पर जोनिहा पुलिस छापेमारी को पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोचा। बीटेक छात्र गाजीपुर थाने के शाह कस्बे का रहने वाला है। कुशीनगर का युवक उसका दोस्त बताया जा रहा है।

इंजीनियरिंग छात्र के पास से एक बाइक चोरी की बरामद हुई। उसे लेकर पुलिस कानपुर गई। कानपुर में किराए के लिए कमरे से दो बाइकें बरामद हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस जाफरगंज थाने के एक गांव में छापेमारी को पहुंची। वहां से उनका एक साथी फरार हो गया है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि चोरों की छानबीन की जा रही है। अभी पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें