फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनवर्जन कास्ट बनी मिड-डे मील में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में बनने वाले एमडीएम में कनवर्जन कास्ट बाधा बन गई है। करीब तीन महीने से खातों में रुपये न पहुंचने से शिक्षक उधार का राशन लेकर एमडीएम बनवा रहे हैं। उधारी अधिक होने से कोटेदार राशन देने से पीछे हटने लगे हैं। गंजमुरादाबाद के एक स्कूल में मिड डे मील बनना बंद हो गया है।
विज्ञापन



जिले में 16 ब्लॉकों में 2305 प्राथमिक व 832 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इसमें प्राइमरी स्कूल में प्रति बच्चा 4.35 रुपये व जूनियर में 6.51 कनवर्जन कास्ट भेजी जाती है। प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में करीब 2.50 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इसके अलावा वित्तविहीन व स्ववित्तपोषित स्कूलों में कक्षा आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को भी योजना से जोड़ा गया है।

ऐसे में पैसा समय से खातों मेें न पहुंचने से योजना संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिए कोटेदार से उधार राशन लेकर एमडीएम बनवाने को मजबूर हैं। स्थिति ये है कि कई ऐसे कोटेदार हैं जो रुपया बकाया होने पर राशन देने से भी इंकार कर रहे हैं। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के गांव अटवा बैक स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में कनवर्जन कास्ट न पहुंचने से मिड डे मील बंद है।
विज्ञापन



इस संबंध में एमडीएम प्रभारी रामजी ने बताया कि तीन-तीन महीने में कनवर्जन कास्ट भेजी जाती है। हो सकता है कि कहीं कम पहुंची हो लेकिन भेजी सभी जगह जा रही है। बजट आया है। कनवर्जन कास्ट को खातों में लगा दिया गया है। एक दो दिन में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


-खातों में पैसा न पहुंचने से शिक्षक उधार मंगा रहे राशन
-रुपये न मिलने से कोटेदार राशन देने से कर रहे इंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें