फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे एक्सपर्ट से जानिए कैसे सीखें आत्मसुरक्षा, अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं के दिए गए टिप्स

Wed, 02 Jan 2019 12:34 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अगर कोई बैग खींचने का प्रयास करे तो हाथ को मोड़कर उल्टी दिशा में हल्का पीछे हटें और बैग खीचें। इससे बैग और आप दोनों ही बच जाएंगी। इसी तरह अगर कोई पीछे से चेन खींचने का प्रयास करे या फिर हाथ रखे तो झटके से हाथ झिड़क दें। यह टिप्स मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिलाओं को दिए गए।
विज्ञापन


कानपुर पांडुनगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रिषी कराटे क्लास के कोच और कराटे एक्सपर्ट राजू गुप्ता ने महिलाओं को आत्मसुरक्षा के कई टिप्स दिए।  
कोच राजू गुप्ता और साथी ट्रेनर सुमन सिंह ने महिलाओं पर होने वाले हमलों और उनके बचाव के तरीके प्रैक्टिकल करके बताए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पीछे या आगे से गर्दन पकड़ता है या फिर बाल पकड़ता है तो कैसे बचाव करना है। छोटे-छोटे टिप्स के जरिए बड़े से बड़े हमले से निपटने के गुर सिखाए। कोच राजू ने कहा कि हमले के समय अगर मन थोड़ा शांत कर निवारण सोचेंगी तो हल झट से मिल जाएगा। कार्यक्रम में रीता भाटिया, रीना भाटिया, अनुराधा, सोनिया, अंजली, सुनित, मंजूश्री, प्रीति, गुरमीत, नेहा तनेजा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें