रसूलाबाद। दोस्त की बारात में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार को रसूलाबाद-बेला रोड पर बिलहा गांव के निकट बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में बाइक सवार की मौत हो गई।
ब्राह्मण गांव निवासीअमित (29) रसूलाबाद में रहने वाले अपने मित्र की बारात में शामिल होने के लिए मोरखापुर थाना जनपद औरैया गया था। सोमवार तड़के वह बाइक से गांव लौट रहा था। बिलहा गांव के निकट बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि घायल को सीएचसी लाया गया था, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहीं अमित के बड़े भाई राजेश ने बताया कि शव का कानपुर में पोस्टमार्टम हुआ। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।