फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाइवे पर रोडवेज बस ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर घायल हो गया। उसको लोहिया अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक का दोस्त उसको देखने अस्पताल आया तो मृतक के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने पिटते ग्रामीण को बचाया।
विज्ञापन


कोतवाली शहर के जदवारा कदीम सुनार गली निवासी दिलीप चौरसिया (40) पुत्र सतीशचंद्र शहर के कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था। उसके साथ राजेपुर थाना के आजादनगर चाचूपुर गांव निवासी हिम्मत सिंह भी काम करता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। गुरुवार को हिम्मत सिंह साइकिल से फर्रुखाबाद बाजार करने के लिए


आया था। उसकी मुलाकात दिलीप से हुई। हिम्मत सिंह के कहने पर दिलीप साइकिल से उसके साथ दोस्त के घर जा रहा था। दोनों लोग अलग अलग साइकिल पर थे। वह लोग चाचूपुर के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस ने दिलीप की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो
विज्ञापन



गया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अंगदसिंह और दरोगा डोरीलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां पर मौजूद डॉक्टर नीरज यादव ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक का भाई सोनू और अमित के अलावा परिवार के अन्य लोग भी आ गए। शव को देखकर


परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक का साथी मऊदरवाजा के नगला गुमटी निवासी राधेश्याम जब अस्पताल पहुंचा तो परिवार के लोग भड़क गए। उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच हिम्मत सिंह के साथ भी हाथापाई कर दी। यह देखकर दरोगा डोरीलाल ने दोनों को परिवार वालों से बचाया। परिजनों का आरोप था कि

हिम्मत सिंह और राधेश्याम ही उसे बुला कर ले जाते थे। जिस कारण यह घटना हो गई। पुलिस ने हिम्मत सिंह से घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि दुर्घटना में दिलीप की मौत हुई।
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से मजदूर की मौत
इटावा-बरेली हाइवे पर हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम, साथी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें