फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती कांड के आरोपियों की जिला न्यायालय में होगी पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चर्चित दंपति डकैती हत्याकांड के आरोपियों को बी वारंट से लखनऊ जेल से जिला न्यायालय में लाया जाएगा। इसके लिए विवेचक ने विशेष अदालत एंटी डकैती से बी वारंट जारी करा लिया है। इनको तामील कराने के लिए लखनऊ जेल में भेजा गया है।
विज्ञापन



कुबेरपुर गांव निवासी नगर पालिका सेवानिवृत्त कर्मचारी राशिद अली और उसकी पत्नी की 25 जनवरी को बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। घर से लाखों रुपयों के जेवर व नगदी लूट ले गए थे। इस मामले की कायमगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लखनऊ एसटीएफ ने 3 फरवरी को मुठभेड़ में चार

आरोपियों को पकड़ कर डकैती दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया था। इस मुकदमे में पड़ोसी फईम भी नामजद हुआ था। इस डकैती हत्याकांड की विवेचना कोतवाल द्रविण सिंह कर रहे है। उन्होंने लखनऊ जेल में बंद मुठभेड़ में पकड़े गए चारों के खिलाफ डकैती और हत्या का मुकदमा चलाने और उनको जिला न्यायालय में पेश करने के
विज्ञापन



लिए विशेष अदालत एंटी डकैती न्यायालय में बी वारंट जारी किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। न्यायाधीश ने आरोपियों के बी वारंट जारी कर दिए है। विवेचक द्रविण सिंह ने बताया कि बी वारंट को तामील कराने के लिए लखनऊ जेल में भेजा गया है। इनके तामील होने पर आरोपियों को वहां से फर्रुखाबाद लाया जाएगा। उनको विशेष अदालत एंटी डकैती न्यायालय में पेश किया जाएगा। ताकि उनके खिलाफ डकैती और हत्या के मुकदमा का वारंट बनवा कर जेल भेजा जा सके।
विज्ञापन


डकैती कांड के आरोपियों की जिला अदालत में होगी पेशी
डकैती कोर्ट से जारी बी वारंट लखनऊ भेजा गया, कुबेरपुर गांव में दंपति की हत्या कर दो घरों में पड़ी थी डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें