फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज ने होमगार्ड का ईंट से सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हुड़दंग मचाने से रोकने पर नशेबाज ने ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान से हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे जवान घायल हो गया। घायल का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



शहर के घुमना बाजार में होमगार्ड कृपाल सिंह की ट्रैफिक ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार दोपहर मोहल्ला नितगंजा निवासी मुकेश कुमार चौराहे पर हुड़दंग कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे में धुत होकर राहगीरों से गालीगलौज कर रहा था। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई थी। इसी बीच मुकेश की नजर कुर्सी पर बैठे पीआरडी

जवान कृपाल सिंह पर पड़ गई। मुकेश कुमार उसके पास पहुंच गया और कुर्सी पर बैठे कृपाल सिंह से भी गालीगलौज करने लगा। इस दौरान कृपाल सिंह ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मना। मुकेश ने कृपाल सिंह के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी वर्दी फट गई। नशेबाज ने ईंट उठा कर होमगार्ड के सिर पर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इतना सब कुछ घनी आबादी में होता रहा लेकिन पुलिस को इसकी
विज्ञापन



जानकारी नहीं हो पाई। किसी तरह कृपाल सिंह जान बचा कर भाग कर कोतवाली पहुंचा। यहां पर मौजूद दरोगा दयामहेश को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी वहां से भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी की। काफी देर बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। कृपाल सिंह ने मुकेश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज कर मारपीट करने की तहरीर दी। वहीं, मुकेश की पत्नी प्रीति ने भी पुलिस को पति के खिलाफ घर पर आए दिन मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने घायल कृपाल सिंह को मेडिकल के लिए भेज दिया।

होमगार्ड के सिर पर ईंट से हमला
घुमना बाजार इलाके में नशे में धुत युवक राहगीरों से कर रहा था गालीगलौज
पीआरडी जवान के जवान के मना करने पर किया हमला, वर्दी फाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो

फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नितगंजा निवासी मुकेश कुमार को पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले आई थी। यहां पर मुकेश कुमार ने लघुशंका की बात कही। इस पर होमगार्ड उसे लघुशंका कराने के लिए ले गया। इस दौरान मुकेश ने होमगार्ड को चकमा देकर दीवार फांद वहां से भाग गया। जब वह बाहर नहीं आया तो होमगार्ड ने चेक किया। तो वह वहां पर नहीं था। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाली से फोर्स उसको पकड़ने के लिए निकल गया। इस दौरान पुलिस ने उसे मोहल्ला सेनापति से दबोच लिया। उधर, पीआरडी जवान कृपाल सिंह की ओर से मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें