फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। रोडवेज बस पर दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। मंगलवार सुबह चालक व परिचालक ने युवक को इंदरगढ़ कस्बे के प्रतीक्षालय पर बेहोशी की हालत में उतारकर चले गए। यूपी 100 ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर युवक ने बताया कि उसके बैग में रखी करीब चालीस हजार की नगदी व मोबाइल व कुछ कपड़े गायब हैं।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामवीर (25) पुत्र बेचेलाल पिछले कुछ साल से दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सिलाई का काम करता है। सोमवार शाम घर आने के लिए वह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ।
विज्ञापन


एटा के आसपास जहरखुरान गिरोह के लोगों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। गिरोह के लोग उसके बैग से चालीस हजार रुपये, मोबाइल व कपड़े लेकर भाग गए। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने उसे इंदरगढ़ कस्बे में बेहोशी की हालत में उतार दिया।
विज्ञापन


प्रतीक्षालय में बेहोशी की हालत में पड़े युवक को देख आसपास के लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान जेब में मिले परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें