फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छींना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजगैन (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज टोल प्लाजा के पास पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। पर्स में हजारों की नगदी व जेवर थे। पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी निवासी सुनील की पत्नी मधु लखनऊ एक रिश्तेदार के यहां गई थी। शनिवार को बुआ के लड़के के साथ बाइक से अपने घर दही चौकी लौट रही थी। टोलप्लाजा नवाबगंज के पास पल्सर सवार दो युवक तेजी के साथ आए और उसका पर्स छीनकर भाग निकले। उसके भतीजे ने पहले तो पीछा करने का प्रयास किया लेकिन पल्सर सवार बदमाश तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन



घटना से घबराई पीड़िता ने नवाबगंज चौकी पहुंचकर वहां पर आपबीती बताई लेकिन पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए घटनास्थल सोहरामऊ थानाक्षेत्र में बताकर उसे चलता कर दिया। इसके बाद पीड़िता अजगैन कोतवाली पहुंची जहां उसे इस आश्वासन के साथ नवाबगंज पुलिस चौकी वापस भेज दिया गया कि वहां की पुलिस उसके साथ घटनास्थल पर जाएगी। इस घटना के संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


हाइवे पर बढ़ती घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने जगह-जगह तैनात की गईं डायल 100 पुलिस पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि डायल 100 पुलिस किसी काम की नहीं है। इसमें तैनात पुलिसकर्मी अपराधों पर लगाम लगाने की बजाए सिर्फ छोटे-बड़े मामलों में मौके पर जाकर वसूली करने में ही लिप्त है। अधिकार न होने के बावजूद डायल 100 पुलिस सूनसान स्थानों पर वाहन चेकिंग
विज्ञापन


करके जमकर अवैध कमाई कर रहे हैं। शायद इसी कारण अपराधियों पर वह ध्यान नहीं देते हैं। यही नहीं क्षेत्र के एक स्लाटर हाउस में जाने वाली जानवर लदी गाड़ियों के चालकों से भी जमकर वसूली कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि डायल 100 को अवैध वसूली से ही फुर्सत नहीं है।


बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना
नवाबगंज टोल प्लाजा के पास हुई घटना, महिला को पुलिसकर्मियों ने टरकाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें