फोटो नंबर-15 यूएनओपी 23
परिचय-साइबर ठगी का शिकार हुई हसनगंज की रजाना।
अमर उजाला ब्यूरो
फ तेहपुर चौरासी/हसनगंज। साइबर ठगों ने फतेहपुर चौरासी व हसनगंज की दो महिलाआें को झांसे में लेकर पहले उनसे नंबर पूछा। नंबरों के जरिए खातों से लगभग 80 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल में मैसेज आने पर महिलाओं को जानकारी हुइ। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर पैसे वापस कराने की मांग की।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव साल्हेपुर पुरवा मजरे कुड़ीना निवासी अजय सिंह का खाता ऊगू व उसकी पत्नी का खाता बांगरमऊ की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। शनिवार को पत्नी रागनी के मोबाइल पर फ ोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताकर आधार नंबर खाते में लिंक कराने की बात कहते हुए नंबर पूछा। रागनी के आधार नंबर बताते ही छह बार में उसके खाते से 37526 रुपये निकल जाने का मैसेज आ गया। यह मैसेज देखकर पत्नी ने उस मोबाइल
नंबर पर फ ोन करके रुपये निकल जाने बात बताई। इस पर फ ोन करने वाले ने दूसरा फ ोन नंबर बताने को कहा। बताया कि जल्द पैसे वापस हो जाएंगे। इस पर पत्नी रागिनी ने अपने पति अजय का मोबाइल नंबर बता दिया। थोड़ी ही देर में पति के खाते से भी दो बार में 2300 रुपये निकल गए। टप्पेबाज ने फिर फ ोन करके और मोबाइल नंबर मांगे लेकिन अन्य कोई नंबर न देकर पुलिस को सूचना दी और जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
इसी प्रकार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिंदासपुर निवासी रजनु पुत्र मैकू का एक बचत खाता कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में है। रजनु अहमदाबाद में एक पान मसाला फैक्ट्री में काम करता है। वह वहीं से पैसा खाते में डालता है। 14 जुलाई को रजनु की पत्नी रजाना के मोबाइल पर 9709118996 से फ ोन आया। फोन करने वाले ने पति के खाते का एटीएम खराब होने की जानकारी दी और ठीक
कराने के लिए एटीएम नंबर पूछा। पढ़ी-लिखी न होने पर रजाना ने पहले तो बाद में फ ोन करने को कहा लेकिन ठग ने जरुरी बता तुरंत नंबर की जानकारी देने को कहा। इस पर रजाना ने एटीएम निकाल कर नंद को दे दिया। नंद ने ठग को एटीएम नंबर समेत अन्य मांगी गई जानकारी दे दी। फ ोन कटने के कुछ समय बाद ही
मोबाइल में पैसा निकल जाने के मैसेज आने शुरू हो गए। जिसमें ठग ने 4 बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज देख रजाना के होश उड़ गए। दूसरे दिन बैंक र रुपये निकलने की जानकारी दी। जिस पर बैंक मैनेजर अजितेश श्रीवास्तव ने खाते की जानकारी कर चार बार में ऑनलाइन पेमेंट होने के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली हसनगंज में तहरीर दी है। एसआई विश्वदेव सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
साइबर ठगों ने 80 हजार किए पार
फतेहपुर चौरासी व हसनगंज की महिलाएं हुई ठगी का शिकार