फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाझाला मोड़, कंचौसी मोड़ व रेल बाजार में सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झींझक (कानपुर देहात)। नगर में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय में बोर्ड बैठक हुई। इसमें थाना निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव, चौराहों का सुंदरीकरण कराए जाने व वार्डों में एलईडी लाइट लगाए जाने आदि पर चर्चा हुई। नगर के मुख्य चौराहा करियाझाला मोड़, कंचौसी मोड़ व रेल बाजार में सुंदरीकरण कराया जाएगा। कस्बे में खराब हाई मास्क लाइटों की जगह एलईडी लगाई जाएंगी। भोला नगर मोहल्ला स्थित कुंमड़गढ़ा तालाब को पेरियर सरोवर के नाम से जाना जाएगा। बैठक में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।
गुरुवार को झींझक नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें ईओ मुकेश कुमार व सभासदों की मौजूदगी में झींझक-मंगलापुर मार्ग पर थाना के लिए भूमि का प्रस्ताव पारित किया गया। कस्बा के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ कंट्रोलर कक्ष बनाए जाने, सुभाष नगर, नेहरू नगर, विकास नगर, ओम नगर, अंबेडकर नगर मोहल्लों को मॉडल वार्ड बनाए जाया जाएगा। इसमें सफाई कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा उठाएंगे। मोहल्लों को साफ सुधरा करने के लिए रोस्टर लगाया जाएगा। खराब वाटर कूलरों की मरम्मत व नाला सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। कुछ सभासदों ने द्वारिकागंज मोहल्ला स्थित कमल तालाब में पानी भराने के साथ सुंदरीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हुआ है। इसे शासन को भेजा जा रहा है। बैठक में लिपिक ब्रजेश राजपूत, आलोक वर्मा, आशीष बाथम, भारत शर्मा, जागेंद्र सिंह, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नगर में विकास को एक करोड़ का प्रस्ताव पारित
झींझक में थाना निर्माण को जमीन का प्रस्ताव भी स्वीकृत
कस्बे के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें