फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किराये पर दुकान के नाम पर 50 हजार ठगे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्वालटोली के परमट निवासी सुक्रीत चौरसिया के अनुसार सिविल लाइंस निवासी समीना उर्फ डिंपल ने तीन महीने पहले मालरोड सिटी सेंटर स्थित दुकान को किराये पर देने के लिए संपर्क किया। दोनों पक्ष 12 हजार रुपये किराया और 50 हजार के डिपॉजिट को लेकर सहमति बनी। अन्य खर्चों का हवाला देकर डिंपल ने 50 हजार रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी डिंपल ने न तो लिखापढ़ी की और न ही दुकान का कब्जा दिया। बताया कि नौ अगस्त की रात डिंपल ने साथ रहने वाले सौरभ सिंह उर्फ मार्शल को फोन कर बुला लिया। उर्सला डफरिन के बाहर बातचीत के दाैरान सौरभ ने जान से मारने की धमकी दी और पंच से हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे व शरीर पर चोटें आ गईं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि समीना उर्फ डिंपल और सौरभ सिंह उर्फ मार्शल पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें