कानपुर। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में सोमवार शाम समाधि पुलिया के पास अंग्रेजी शराब दुकान की कैंटीन में सेल्समैन को एक युवक ने पीटा और कैंटीन से शराब व पानी के गत्ते ऑटो में रखकर भाग निकला।
समाधि पुलिया के पास मनोज बाजपेई की अंग्रेजी शराब की दुकान है। सेल्समैन वीरेश शुक्ला से मलखान नाम का युवक शराब खरीदने आया। आरोप है कि शराब जल्दी न देने पर वह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर सेल्समैन को पीटा और कैंटीन से शराब व पानी के गत्ते ऑटो में रखकर ले गया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है। लूट की बात निराधार है। मामले की जांच की जा रही है।