फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः 50 लाख रुपये नहीं दिए तो...एक गोली और काम तमाम, कारोबारी को मिली धमकी से फैली सनसनी

Wed, 19 Jun 2019 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में किदवई नगर निवासी श्री रमण बिहारी एग्रो इंडस्ट्रियल प्रा.लि. (फ्लोर मिल) के निदेशक कौशल किशोर गुप्ता ने एक नामजद और दो अन्य लोगों पर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कौशल किशोर के मुताबिक, एच ब्लॉक, किदवईनगर निवासी मदनलाल लखोटिया और मेरा भाई मिथलेश कुमार गुप्ता मिलकर दाल का कारोबार करते थे। चार साल पूर्व लेनदेन के विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद मदन लाल ने अलग-अलग आरोप लगाकर 50 लाख रुपये की उगाही का प्रयास किया। लखनऊ के हजरतगंज थाने में फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया।

मंगलवार सुबह वह मॉर्निंगवॉक के लिए घर से संजय वन जा रहे थे, तभी रास्ते में मदनलाल ने दो साथियों के साथ रोक लिया और दुष्कर्म के आरोप में फर्जी फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


कहा, एक सप्ताह में रुपये नहीं दिए तो एक गोली और काम तमाम कर देंगे। थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा का कहना है कि जांच करके आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें