एसबीआई शाखा के लॉकर से 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब
- फोटो : amar ujala
2003 से था लॉकर, पति की मौत के बाद लखनऊ रहने लगी थीं पीड़िता
जानकारी के अनुसार, कौशलपुरी निवासी रश्मि अरोड़ा ने वर्ष 2003 में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (जो बाद में SBI में विलय हो गया) की स्वरूपनगर शाखा में खाता खुलवाया था। उन्हें बैंक द्वारा लॉकर नंबर-23 आवंटित किया गया था। पति के निधन के बाद रश्मि अरोड़ा लखनऊ में रहने लगी थीं और समय-समय पर कानपुर आकर लॉकर का संचालन करती थीं।
एसबीआई शाखा के लॉकर से 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब
- फोटो : amar ujala
27 जुलाई को खोला लॉकर तो उड़े होश
रश्मि अरोड़ा के मुताबिक, वह 27 जुलाई को बैंक पहुंचकर जब अपना लॉकर नंबर-23 खोला, तो उसमें रखे करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब थे। उन्होंने बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों पर मिलीभगत व साजिश रचकर जेवर हड़पने का गंभीर आरोप लगाया।
मामला पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आने के बाद स्वरूपनगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक और संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब लॉकर एक्सेस रजिस्टर, बैंक के एंट्री रिकॉर्ड्स और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।