फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज में शामिल 50 जमाती निगरानी में, तीन मदरसाें के छात्रों समेत छह की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 03 Apr 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तब्लीगी जमात के लोग हैलट लाए गए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात के लोगों की खोजबीन जारी है। मरकज में शामिल हुए कानपुर के 50 और लोगों को गुरुवार को क्वारंटीन में भेज दिया गया। इसके साथ ही शहर में क्वारंटीन किए गए जमातियों की संख्या 91 हो गई है।
विज्ञापन


कुछ जमातियों को जिस मस्जिद में वे ठहरे हैं, वहीं पर आइसोलेट किया गया है। मरकज में शामिल होकर आए बांदा की विख्यात जामिया अरबिया मदरसा के तीन छात्रों और तब्लीगी जमात के तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने मदरसा को होम क्वारंटीन कर दिया है।

 
Trending Videos

तब्लीगी जमात - फोटो : prayagraj
यहां के 400 छात्रों के बाहर निकलने पर रोक है। वहीं हरदोई में मरकज में शामिल होकर लौटे एक युवक और उसके छह परिजनों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बाहर से आए 14 जमातियों के विरुद्ध पिहानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्नाव में तब्लीगी जमात के दो लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है। 

औरैया में कुछ दिन पहले मिले तब्लीगी जमात के 13 लोगों का गुरुवार को सैंपल लखनऊ भेजा गया। 13 में से 11 जमाती मुजफ्फरनगर के कैराना के हैं, जबकि दो तेलंगाना के हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तेलंगाना के जमातीयों की लोकेशन मरकज के दौरान निजामुद्दीन के आसपास की थी।

सभी आइसोलेशन वार्ड में हैं। मरकज में शामिल होकर महोबा आए युवक की रिपोर्ट दूसरे दिन भी नहीं आ सकी। उसे होम क्वारंटीन रखा गया है। हरदोई में बुधवार से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात जमातीयों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 25 जमाती और एक मदरसा संचालक निगरानी में लिए गए है।

 
विज्ञापन

तब्लीगी जमात - फोटो : prayagraj
आठ विदेशी जमातियों पर रिपोर्ट
कानपुर के बाबूपुरवा से पकड़े गए तब्लीगी जमात के आठ विदेशियों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनके खिलाफ लॉकडाउन और महामारी अधिनियम के उल्लंघन के साथ विदेशी फार्म एक्ट के उल्लंघन में कार्रवाई हुई है। इनमें छह अफगान, एक ईरान और एक ब्रिटेन का है। हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बाहर से आए 14 जमातियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर काजी ने बताईं कब-कब जमातें आईं
कानपुर नगर के शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने शहर में हाल के दिनों में कब-कब जमातें आईं, इसकी सूची तारीख के साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें भी जमातियों की तलाश में अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें