फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: 50 हजार का इनामी गो-तस्कर एमपी के जबलपुर से गिरफ्तार, एसटीएफ को मिली ट्रांजिट रिमांड

Fri, 31 Jul 2026 07:24 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: गोवध निवारण अधिनियम और जालसाजी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को प्रयागराज एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे औरैया लेकर आ रही है।
विज्ञापन
इनामी अपराधी फरमूद अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के एरवाकटरा थाने में दर्ज गोवध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपनी पहचान बदलकर छिपा हुआ था। एसटीएफ की टीम ने जबलपुर की अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है और उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए औरैया लाया जा रहा है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर में घेराबंदी कर एसटीएफ ने दबोचा

एसटीएफ प्रयागराज यूनिट को सटीक सूचना मिली थी कि औरैया में जालसाजी और गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित इनामी फरमूद अहमद मध्य प्रदेश के जबलपुर में ठिकाना बदलकर रह रहा है।

पकड़ा गया आरोपी फरमूद अहमद पुत्र नसीमुद्दीन मूल रूप से प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव का रहने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने शुक्रवार को जबलपुर में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन

कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड, औरैया ला रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी फरमूद को जबलपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर ली गई है। पुलिस टीम अभियुक्त को औरैया ला रही है, जहां उसे संबंधित अदालत में पेश कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें