फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: 10 हजार क्विंटल मूंगफली बीज वितरण में बड़ा घोटाला; सदर विधायक ने कृषि मंत्री को पत्र लिख मांगी जांच

Fri, 31 Jul 2026 07:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा

सार

Mahoba News: नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के तहत मूंगफली बीज वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने प्रदेश के कृषि मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक राकेश गोस्वामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद महोबा में कृषि विभाग का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है, जहां 10 हजार क्विंटल मूंगफली बीज वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला गरमा गया है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री को पत्र भेजकर एनएमईओ योजना के तहत हुए इस गबन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। विधायक ने साफ किया है कि किसानों का हक डकारने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर दिया कम बीज

सदर विधायक ने पत्र में आरोप लगाया है कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल के तहत 10 हजार क्विंटल मूंगफली बीज प्रति हेक्टेयर 01 क्विंटल के हिसाब से किसानों को मुफ्त बांटा जाना था। लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व जानकारी के फर्जीवाड़ा करते हुए लगभग 05 हजार क्विंटल बीज का वितरण कागजों पर दिखा दिया।

किसानों से पॉस मशीन पर धोखे से 02 बार अंगूठे लगवाए गए और मूंगफली के बजाय महज 04 किलो उड़द या 02 किलो तिल की मिनीकिट थमा दी गई। इसके अलावा उड़द के नाम पर किसानों से 03 हजार रुपये और दवा के नाम पर 01 हजार रुपये प्रति क्विंटल वसूले गए, जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई।

आवंटन पत्र जारी करने पर उठे गंभीर सवाल

विधायक ने कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मूंगफली की बुआई का सही समय 10 जून से 10 जुलाई के बीच होता है, तब आवंटन पत्र 30 जून को ही क्यों जारी किया गया। बीज अप्रैल महीने में ही जनपद में आ चुका था, तो समय रहते किसानों को इसका लाभ क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन

सदर विधायक ने आशंका जताई है कि इस फर्जीवाड़े में कुछ वैल्यू चेन पार्टनर (BCP) भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की पैरवी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें