फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, बच्चों को जहर देकर महिला ने खुद भी खाया

Sat, 01 Feb 2020 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में सनसनीखेज मामला, पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर पांचों के शव निकाले।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को जहर खिलाने के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है।
 
चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घर के अंदर शव पड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस के बड़े अफसरों का पहुंचना शुरू हो गया है।

कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला श्यामा (40), पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पति शराब का लती था। नशे में अक्सर पत्नी को बहुत पीटता था। कुछ साल पहले पत्नी को इतना पीटा था कि वह शांतिनगर में रामशरण प्रजापति के घर में आकर छिप गई थी। उसके साथ चार बच्चियां भी थीं।

इसके बाद वह निर्वस्त्र होकर हाथ में डंडा लेकर पत्नी व बच्चियों को ढूढता रहा। बाद में मोहल्ले वालों ने महिला व चार बच्चियों को बचाया। तब वह रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें