फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सहायक अध्यापक के घर से नकदी सहित पांच लाख की चोरी

Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ीं हैं। चोर आए दिन अलग-अलग थानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार रात को चोरों ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौरियापुर में सहायक अध्यापक के घर से नकदी सहित पांच लाख की चोरी की।
विज्ञापन

गौरियापुर निवासी अभय पांडेय संविलियन विद्यालय करियावार रसूलाबाद में सहायक अध्यापक है। उन्होंने बुधवार को एसपी अरविंद मिश्र को शिकायती पत्र दिया। बताया कि मंगलवार रात को वह परिजन के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात को चोर जीने के दरवाजा का ताला काटकर घर में दाखिल हो गए।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी व बक्सों को तोड़कर 54 हजार रुपये सहित करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। रात करीब 2:50 बजे पर लघुशंका के लिए उठने पर घर का मेन गेट कुछ खुला दिखा। इस पर उसने नीचे जाकर देखा तो कमरे में बक्से खुले पड़े थे। नकदी व जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें