प्रधानमंत्री का भाषण सुनते सांसद सुब्रत पाठक, डीएम राकेश कुमार मिश्र व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण )के तहत एक क्लिक से जिले के 5,058 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के 40 हजार रुपये भेज दिए। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से कहा कि उनका सालों पुराना पक्का घर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है।
इसको अच्छे ढंग से बनवाएं। बुधवार को सदर तहसील स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों और लाभार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देश के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेजे।
कन्नौज के 5,058 पात्रों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभकारी योजनाएं संचालित की हैं। इनका लाभ जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है।
कच्चे मकान या झोपड़ी में रहने वाले अब पक्के घर में खुशहाल जीवन जी सकेंगे। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सरकार से मिली धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह समेत सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि
ब्लाक लाभार्थी
छिबरामऊ 675
गुगरापुर 137
हसेरन 662
जलालाबाद 265
कन्नौज 578
सौरिख 685
तालग्राम 538
उमर्दा 1518