जिला प्रशासन की टीम ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई छापेमारी में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 49 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीएम आपूर्ति और जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने बुधवार शाम ग्वालटोली में इकबाल पुत्र सिद्दीकी के आवास पर छापा मारा। यहां पर घरेलू और कॉमर्शियल श्रेणी के 46 गैस सिलिंडर, छह रिफिलिंग मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। फेथफुलगंज स्थित पानी टंकी के पास इमरान की दुकान पर छापा मारा तो तीन सिलिंडर, रिफिलिंग उपकरण और नोजल बरामद किया। दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।