समर शेड्यूल लागू होने से पहले ही चकेरी एयरपोर्ट अहिरवां कानपुर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली की फ्लाइट 46 सीटर कर दी गई है। यह व्यवस्था 26 मार्च तक प्रभावी रहेगी। चकेरी एयरपोर्ट से नई दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) 70 सीटर फ्लाइट आती-जाती थी। इसी बीच यात्रियों का लोड कम हो गया।
40-45 यात्री आने-जाने लगे। इसको देखते हुए ही कम सीट वाली छोटी फ्लाइट के संचालन का फैसला हुआ है। 46 सीटर फ्लाइट 18, 21, 23 और 25 मार्च को आएगी। चकेरी एयरपोर्ट पर एलाइंस एयर के प्रबंधक डीके मावड़ी ने बताया कि 27 मार्च से समर (गर्मी) शेड्यूल प्रभावी होगा। नई दिल्ली से 70 सीटर फ्लाइट फिर उड़ान भरेगी। 27 से ही सप्ताह में छह दिन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार) फ्लाइट चलेगी।