कानपुर। योग डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को हंसपुरम स्थित एसजे एजुकेशन सेंटर में इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के 17 स्कूलों के 423 छात्रों योग की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एसजे एजुकेशन सेंटर ने ओवरऑल पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में उत्तम पब्लिक स्कूल विजेता रहा। डीपीएस सर्वोदय नगर रनरअप और रैपिड ग्लोबल स्कूल सेकंड रनरअप रहा। बालक वर्ग में डीपीएस किदवई नगर विजेता बना। दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन ने रनरअप और श्रीराम पब्लिक स्कूल ने सेकंड रनरअप का स्थान हासिल किया। योग डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरी शंकर कोस्टा, अध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राज वर्मा, अमित योगी, दीपिका कुमारी, नेहा कुमारी, जय कुमार तिवारी, हिमांशी राठौर आदि मौजूद रहे।