फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉ. प्रदीप दीक्षित की पुस्तक रिफ्लेक्टिव थॉट्स का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्कर्ष अकादमी में बृहस्पतिवार को डॉ. प्रदीप दीक्षित की पुस्तक रिफ्लेक्टिव थॉट्स का विमोचन हुआ। वक्ताओं ने पुस्तक के संबंध में विचार रखे।
विज्ञापन

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा सृजन और विकास की मूल शक्ति विचार होते हैं। आप जैसा सोचेंगे वैसे ही आपके आसपास औरा बनेगा। वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. दीक्षित की पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। जेन-जी की मान्यताओं को सकारात्मक ऊर्जा रिफ्लेक्टिव थॉट्स से मिलती है। डॉ. दीक्षित ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य उपदेश देना नहीं बल्कि संदेश देना है। पुस्तक वरिष्ठ कवि अनिल दीक्षित को समर्पित की गई। मुकुल तिवारी और अरुण प्रकाश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री अशोक यादव, प्रो. मुकेश कुमार सिंह, मनोज सेंगर, भगवंत अनमोल, मृदुल कपिल, डॉ. अलका दीक्षित, नीरज शुक्ला, अंशुमान दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें