फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 420 शिक्षामित्रों की हाे सकेगी मूल विद्यालयों में वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षामित्रों को शासन ने मूल विद्यालय (पहले तैनाती स्थल) पर वापसी का शासनादेश जारी कर सहूलियत दी है। इसके लिए शिक्षामित्र संघ लंबे अर्से से आंदोलन कर रहे थे। शासनादेश से महिला शिक्षा मित्रों को दोहरा लाभ मिलेगा। वह अपनी ससुराल वाले जिले में भी तैनाती पा सकेंगी।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को अपने वर्तमान कार्यरत विद्यालय में तैनात रहने का भी विकल्प मिलेगा।जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षा मित्रों को शासन ने पहले तैनाती स्थल पर वापसी का शासनादेश जारी कर दिया है। इस क्रम में पहले चरण में शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय में तबादले-समायोजन की अनुमति दे दी गई।
शासन के इस निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू करने में जुट गया है। जनपद के परिषदीय स्कूलों में 1390 शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कर रहे है। इनमें से बीते वर्षों में 970 शिक्षामित्रों का समायोजन किया जा चुका है। अब नए शासनादेश के मुताबिक बचे हुए 420 शिक्षामित्रों का अब मूल विद्यालय में समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2001 से 2008 तक शिक्षा मित्रों की तैनाती की गई थी। इसमें अधिकतर शिक्षा मित्रों की पहली तैनाती उनके गांव में ही की गई थी। इसके पहले समायोजन में उनको जिले में दूसरे ब्लॉकों में 50 से 100 किलोमीटर दूर भेज दिया गया था। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय को लेकर शासन से जो भी निर्देश प्राप्त हाेंगे, उन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें