फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैकाथॉन में 420 प्रतिभागियों ने दिए एआई आधारित समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और आईबीएम की ओर से आयोजित सीएसजेएमयू-आईबीएम बॉब हैक्स-26 एआई इनोवेशन हैकाथॉन का ज़ोनल राउंड गुरुवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन 420 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने एआई आधारित नवाचारों से सभी को प्रभावित किया। अब फाइनल राउंड के लिए 50 टीमें जाएंगी। परिणाम की घोषणा शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने स्मार्ट कैंपस नेविगेटर, स्मार्ट स्टूडेंट हेल्प डेस्क और ग्रीन सीएसजेएमयू इनिशिएटिव जैसे विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। आईबीएम की टीम ने प्रतिभागियों के मॉडल का अवलोकन किया और उनसे संवाद कर उनके तकनीकी दृष्टिकोण की प्रशंसा की। छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप एआई आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने टीमों का मूल्यांकन नवाचार, तकनीकी गुणवत्ता, समस्या समाधान क्षमता, उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। प्रतिभागियों ने वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने मॉडल पेश किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें