फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 38.37 करोड़ से सुधरेंगी पुरानी 42 पेयजल योजनाएं

Mon, 08 Sep 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की 42 पुरानी पेयजल योजनाओं में सुधार के लिए बनाई गई 38.37 करोड़ की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को राज्य स्तरीय कमेटी ने तकनीकी मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही वित्तीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे 26 हजार से अधिक घरों की करीब 1.30 लाख की आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

जिले में पुरानी पेयजल योजनाओं से 60 गांवों की आबादी को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था है। अधिकांश योजनाएं मियाद पूरी कर चुकी हैं। वहीं आबादी क्षेत्र बढ़ने से पाइप लाइन न होने की वजह से टंकी से घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। कई जगह पाइपलाइन जर्जर हो गई हैं। वहीं उपकरण आदि बदलने की जरूरत भी है। ऐसे में घरों की जलापूर्ति बाधित रहती है। चार पुरानी टंकियां भी जर्जर हैं। इन्हें तोड़कर नई टंकियां बनाने की जरूरत है।
शासन की ओर से पुरानी पेयजल योजनाओं में जरूरी सुधार का निर्णय लेकर दो कंपनियां तय की गई थी। कंपनियों ने बीते दिनों सुधार कार्याें की डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेजी थी। राज्यस्तरीय समिति ने सभी डीपीआर को तकनीकी स्वीकृति दी है। सब ठीक रहा तो जल्द ही वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

....................
वर्जन.....
पुरानी पेयजल योजनाओं में पाइपलाइन, उपकरण या अन्य खामियों की वजह से घरों में जरूरत के अनुसार पेयजल आपूर्ति की दिक्कत बनी थी। आवश्यक सुधार के लिए सर्वे कर बनाई गई डीपीआर को तकनीकी मंजूरी मिल गई है। इसी माह वित्तीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सुधार कार्य कराएं जाएंगे। - टीआर कटारिया, एक्सईएन जल निगम (ग्रामीण)
......................
सुधार कार्य के बाद बढ़ जाएंगे 5504 पेयजल कनेक्शन
मौजूदा समय में 42 पेयजल योजनाओं में 20615 घरों में कनेक्शन हैं। इनमें भी कई घरों में पानी नहीं पहुंचता है। वहीं कुछ घरों में बहुत धीमा पानी आने की शिकायत है। जबकि मांचा, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मलासा व सुजौर में टंकी जर्जर है। इन चारों टंकियों को तोड़कर नई टंकियां बनाने का प्रस्ताव है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलने या फिर छूटी बस्ती में नई पाइप लाइन डाले जाने के बाद नये 5504 घरों में कनेक्शन का लक्ष्य है। करीब 1.30 लाख आबादी को पेयजल आपूर्ति की सहूलियत होगी।
....................
एक नजर कंपनी वार सुधार के लिए चिह्नित योजनाएं पर
एवरेस्ट इंफ्रा: घनारामपुर, गजनेर, मूंडादेव, हरिहरपुर, मानपुर, नैनापुर, खासबरा, पचलख, कथरी, कैथरा, बरौली, शाहजहांपुर, हारामऊ, बरौर, संदलपुर, मांचा, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मलासा, सरवनखेड़ा, पुरैनी, बिल्हापुर, चांदपुर, सुजौर, कुरवाखुर्द व करसा।
मेसर्स हेतवी : रंजीतपुर, अंता, निविदामिताई, खल्ला, अजनपुर इंदौती, शोभन, बनीपारा महराज, रिवरी, कहिंजरी खुर्द, तरौली, खेड़ाकुर्सी, लालपुर शिवराजपुर, सरगांव बुजुर्ग, मिर्जापुर लखोटिया, परौंख, कंधिया व भीखर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें