फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने महिला को कुचला, पति व बेटे समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थानाक्षेत्र में सोनिक मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा, पति समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला।
विज्ञापन



सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी सतीश (35) पुत्र स्व. सूर्यपाल सिंह रविवार दोपहर पत्नी विमला को दवा दिलाने उन्नाव आया था। साथ में बेटा दुर्गेश सिंह (18) व रिश्ते में भाई राजू (35) पुत्र इश्तियाक भी था। बाइक से ये लोग दवा लेकर घर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सोनिक मोड़ के निकट पीछे से आ रहे डंपर ने सतीश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी विमला सड़क पर आ गिरी। डंपर चालक ने उसे कुचल दिया जबकि बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे सतीश, राजू व दुर्गेश घायल हो गए। वहीं भागने के चक्कर में डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक को भी चपेट में ले लिया। डंपर की टक्कर से बाइक पहले सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से टकराई। वहीं इसके बाद सड़क किनारे लकड़ी काट रहे लल्लन (55) पुत्र जगरूप निवासी मुर्तजानगर अजगैन से टकरा गई।


इससे लल्लन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद डंपर चालक लखनऊ की ओर भाग निकला। सूचना पर अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल लल्लन, सतीश, राजू व दुर्गेश को जिला अस्पताल भेजा जबकि विमला के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल से राजू को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पत्नी की मौत से बेसुध हुआ सतीश
जिला अस्पताल में भर्ती सतीश ने बताया कि उसकी पत्नी के पैरों की गांठ में कई दिन से दर्द हो रहा था। रविवार दोपहर वह रिश्ते में भाई राजू के साथ पत्नी को दवा दिलवाने शहर आया था। राजू बाइक चला रहा था। पत्नी की मौत के बाद सतीश बेसुध हो गया।

मजदूरी करने आया था लल्लन
अजगैन के मुर्तजानगर निवासी लल्लन मजदूर है। रविवार दोपहर सोनिक निवासी नारेंद्र सिंह ने उसे पेड़ काटने के लिए बुलाया था। सड़क किनारे लगे पेड़ को काट रहा था तभी डंपर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक उछलकर पहले सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से टकराई और बाद में उससे टकरा गई। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया।
विज्ञापन



- लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सोनिक मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें