फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग, पाकिस्तान से हो अब आरपार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय किसान मंच की महापंचायत मोहान विधानसभा के गांव धुरधुरी तालाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ सरकार से आरपार की लड़ाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि हमारा देश एक और युद्ध के लिए अग्रसर है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए हर सैनिक के साथ किसान मंच खड़ा है।

हर संभव मदद करेगा। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। धर्म गुरु स्वामी सारंग ने कहा देश का किसान परेशान है, धर्म की राजनीति से देश तरक्की नही कर सकता हमें मिलकर संवैधानिक किसान आयोग के लिए संघर्ष करना होगा तभी किसान खुशहाल होगा। कार्यक्रम में कवि वेदव्रद बजपेयी, सर्वेश पाल, मोहित मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, शुएब खान, मो. साजिद, संजीव द्विवेदी, दिनेश सिंह, रामस्वरूप सौरभ मिश्रा भी के अलावा सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- मोहान के धुरधुरी गांव में हुई राष्ट्रीय किसान मंच की महापंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें