फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से चोरों ने नगदी और जेवर चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के आछी मोहाल (पश्चिमी) में चोरों ने समाचार पत्र वितरक के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के जेवरात, कपड़े और नगदी पार कर दी। रविवार की दोपहर घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरक रवींद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते शनिवार को परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए बिठूर गया था। घर पर ताला बंद देख चोरों ने रात में किसी समय धावा बोला। मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने के बाद चोर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ने के साथ ही उनमें रखा सामान पलट दिया। बताया कि चोर 8200 रुपये नगद, एक जोड़ी सोने की बेसर, दो जोड़ी चांदी की पायल और 8 कीमती साड़ियों के साथ कुछ अन्य सामान उठा ले गए हैं। बताया कि रविवार की दोपहर जब वह अपने घर लौटा तो उसको घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें