फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की हड़ताल से 12 गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिजली विभाग के कर्मियों की हड़ताल से अकबरपुर उपखंड के 12 गांवों में फाल्ट आने से बीते 48 घंटे से बिजली गुल है। बता दें कि आलमचंदपुर गांव के पास मेन लाइन का तार टूट गया है, जिसे अभी तक जोड़ा नहीं गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों की माने तो एसपी के आश्वासन के बाद बिजली कर्मियों ने हड़ताल स्थगित की है।
विज्ञापन

करौसा गांव में बीते सोमवार की शाम विद्युत चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे, जबकि दो एसडीओ समेत टीम को बंधक बनाकर मारपीट की थी। साथ ही संदलपुर और डेरापुर में भी विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट हो चुकी है। इन सभी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बिजली खासे कर्मी नाराज हैं।
कर्मियों ने बीते मंगलवार से हड़ताल कर रखी है। आलमचंदपुर गांव के पास मेन लाइन का तार टूटने से करौसा, आलमचंदपुर, कुच्छी, मैरगपुर, दया का पुरवा, कटरा, बलभद्रापुर, रमपुरा, बदलापुर, जुग्गापुरवा समेत 12 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। हड़ताल होने से लाइन फाल्ट ठीक करने नहीं जा रहे हैं। दया का पुरवा गांव के दिनेश यादव, दरगवां मुलायम सिंह ने बताया कि कारौसा में मारपीट की घटना से नाराज विद्युत कर्मियों ने जानबूझ कर फाल्ट कर दिया जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मैरगपुर गांव के राजेंद्र सिंह ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से गांव के सबमर्सिबल ठप हैं। जिससे मवेशियों को पानी पिलाने की समस्या आ रही है। कुच्छी गांव के महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली उपकरण शो पीस बने हैं। और मोबाइल चार्ज न हो पाने से बंद हैं। गांव में पेयजल समस्या हो गई है। एसडीओ आरके पांडेय ने बताया कि हड़ताल के चलते कर्मचारी फाल्ट ठीक नहीं कर रहे थे। अब एसपी के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित हो गई फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें