फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में लदे 17 मवेशी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर और खागा क्षेत्र में रविवार को मवेशियों की खेप पकड़ी गई। दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि जिले के हाईवे पर पशु तस्करों की चहलकदमी देखने को मिल रही है। आरोप है कि बांदा, प्रयागराज, कौशांबी के माफियाओं की पुलिस से साठगांठ के चलते तस्करों के वाहनों को एंट्री मिल रही है। वहीं, तस्करी में फंसे दस पुलिसकर्मियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के एसआई जितेंद्र सिंह ने मवेशियों से लदे डीसीएम को पकड़ा। डीसीएम से हथगाम इंदिरा नगर वार्ड नंबर दो निवासी शंहशाह आलम, महमूद को गिरफ्तार किया गया। डीसीएम से 17 मवेशी बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हथगाम से पशुओं की लोडिंग की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उधर, खागा की महिंचा मंदिर चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति ने मवेशियों लदी पिकअप पकड़ी। आरोपी प्रतापगढ़ के मान्धाता थाने के बेलखरी निवासी नईम, वकील को गिरफ्तार किया। पांच मवेशी बरामद किए हैं। हाईवे से पकड़े गए इससे साफ है कि पशु तस्करी का गोरखधंधे ने रफ्तार पकड़ी है। खागा कोतवाली में तीन दिन पहले बांदा जिले के चर्चित तस्कर को लग्जरी कार से पहुंचने पर देखा गया था। बांदा के चर्चित तस्कर ने नेटवर्क को प्रयागराज और कौशांबी से उन्नाव तक के लिए आपरेट करना चालू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें