फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने में पचास पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा(कानपुर देहात)। रविवार को खोजाफूल के पास दुघर्टना में वृद्ध की मौत के बाद हाईवे जाम कर बवाल करने वालों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश में छापेमारी शुरू है।
विज्ञापन

खोजाफूल गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार को मोपेड सवार नोनारी निवासी बलराम कुशवाहा (65) की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जमकर बवाल व पथराव किया था। किसी तरह से पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने हाईवे जाम करने वाले पांच नामजद व आधा सैकड़ा अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोजाफू ल गांव के कैलाश व अमराहट के मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मानिक चंद पटेल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास चल रहा है। इसके साथ ही अज्ञात लोगों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। उपद्रव करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें