फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर की मौत, नहीं पहुंचे वन कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोर की मौत, नहीं पहुंचे वन विभाग कर्मी
विज्ञापन

मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। संदलपुर ब्लाक के भड़पुरा में सोमवार की सुबह मोर की मौत हो गई थी। इसकी सूचना प्रधान ने वन दरोगा को दी थी। इसके 24 घंटे बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर प्रधान ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसे दफना दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील के भड़पुराप्रधान राजकुमार कटियार ने बताया कि उनके घर के पास खड़े पीपल के पेड़ गिर कर एक मोर की सोमवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर वन दरोगा राजेश आस्थाना को दी। वह मौके पर आने के बजाय प्रधान को ही जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने लगे। उन्होंने उसे दफनाने के लिए प्रधान को निर्देश दे दिए। इस बीच 24 घंटे तक मोर का शव प्रधान के यहां रखा रहा। मंगलवार की सुबह तक उनके न पहुंचने पर प्रधान ने मोर को गांव के बाहर दफना दिया। डीएफओ ललित गिरि ने बताया कि सूचना के बाद भी मौके पर न पहुंचने पर वन दरोगा से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें