फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटेलाल सैनी का बेटा शुभम कुमार उर्फ अमर कुमार (20) बाइक से ननिहाल थवई गांव जा रहा था। अजमतपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। मृतक बाइक सवार शुभम कुमार फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। पिता छोटेलाल मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुनीता देवी रो रोकर बेहाल है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
- बाइक से ननिहाल जा रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें