फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा लगाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। जिससे तनाव पैदा हो गया। ग्राम प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर जाकर मूर्ति हटवाकर सुलह कराया।
विज्ञापन

गांव में सुबह लगभग छह बजे कुछ लोगों ने गांव के किनारे ग्राम समाज की जमीन पर डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। मूर्ति को देखकर अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। माहौल बिगड़ता देख ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत की। शिकायत पर सीओ श्रीपाल यादव, नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक महेंद्रनाथ त्रिपाठी, महाबली, अशोक कुमार और थाने का पुलिस बल मौके पर गए। दोनों पक्षों के लोगों से समझौता कराकर मूर्ति हटवा दिया। सीओ श्रीपाल यादव और नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मूर्ति हटा दी गई। दोनों पक्षों मे सुलह हो गया है। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने का विरोध
- पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सुलह कराकर मामला शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें