फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और स्नातक छात्र का शव गांव के बाहर पेड़ पर टंगा मिला। पिता ने गांव के ही स्वजातीय दंपति समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन खुर्द गांव की है।

यहां के शीतल प्रसाद निषाद (22) का शव शुक्रवार की रात गांव से कुछ दूर अभिमन्यु सिंह के खेत में बबूल के पेड़ पर फंदे में लटका मिला। पिता सियाराम की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 29 जून को रात करीब साढ़े 8 बजे पड़ोस के दंपत्ति और एक अन्य व्यक्ति ने उसके पुत्र शीतल को अपने घर के पास घेर लिया और चरित्र हीनता का आरोप लगाते हुए तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


शीतल जान बचाने को जंगल की तरफ भागा। वहां दोनों पड़ोसियों ने उसका पीछा किया और पकड़कर मारने के बाद शव पेड़ में टांग दिया। आरोपियों से उलाहना देने पर उल्टा उसे भी धमकी दी। पिता ने बताया कि शीतल बीए फाइनल का छात्र और अविवाहित था। महानगरों में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन


उधर, पैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक आरके तिवारी का कहना है कि फिलहाल उन्हें मृतक के परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ पर टंगा मिला
पिता ने पड़ोसी दंपत्ति समेत तीन पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक स्नातक और अविवाहित था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें