फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे से आहत ग्रामीण ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। ग्रामीण ने पूर्व प्रधान के खेत में आम के पेड़ से फांसी लगा जान दे दी। मृतक की पत्नी ने जमीन के विवाद में जेठानी, दो भतीजे व पूर्व प्रधान पर पति की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को लेकर परिजनों का पुलिस से विवाद हो गया। सीओ के आश्वासन
विज्ञापन



जहानगंज के गांव लक्ष्मन नगला निवासी लक्ष्मीचंद्र शर्मा (56) का शव रविवार को पूर्व प्रधान के खेत में आम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटक ते देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी रूपरानी और पुत्रियां खेत पहुंची। पुलिस शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी 10 बिस्वा जमीन पर भतीजे शक्ति व अनिल कब्जा किए हैं। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए


पति ने कई बार थाना दिवस, तहसील दिवस व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार शाम पति का भतीजों से विवाद हो गया था। भतीजों ने पति को पीट दिया था। पिटाई से क्षुब्ध होकर इसी दिन रात को खेत पर काम की बात कहकर पति निकल गए थे। रूपरानी ने जेठानी राजबेटी, दो भतीजे और पूर्व प्रधान उदयवीर कटियार पर पति की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उधर, थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर
विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे, तभी मृतक के साले कुलदीप व अन्य लोगों ने शव ले जाने से मना कर दिया। मृतक के परिवारीजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसओ और मृतक के परिजनों में विवाद होने लगा। सूचना पर कायमगंज सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। फिंगरप्रिंट टीम नेे घटना स्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। सीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। एसओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मृतक की पत्नी ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कब्जे के विरोध में ग्रामीण ने फांसी लगाई, मौत
मृतक की पत्नी ने जेठानी, दो भतीजे व पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगा दी तहरीर
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिवारीजन, पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें