फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर न होने से लोहिया अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के सापेक्ष संसाधनों की कमी के चलते आए दिन हंगामा होता है। सोमवार को ओपीडी में घंटों इंतजार के बाद भी डाक्टर न मिलने पर मरीजों ने हंगामा किया। दूरदराज से आए मरीजों का कहना था कि काउंटर पर पर्चा बनवाने के समय ही यह जानकारी दे दी चाहिए। दवा काउंटर पर भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ सुबह से ही शुरू हो गई थी। यहां पर होमगार्डो ने महिलाओं और पुरुषों की लाइन को पर्चा काउंटर पर लगाया। पर्चा बनवाने को लेकर मरीज आपस में धक्कामुक्की करते नजर आए। ओपीडी में 1435 मरीजाें ने अपना पंजीकरण कराया। फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी। देरी होने पर मरीजों ने हंगामा करना शुरू हो गया। यहां मौजूद स्टाफ ने मरीजों को शांत कर उन्हे दिखवाया।

इसके साथ ही डॉक्टर राजेश तिवारी और डॉक्टर मनोज पांडेय के साथ ही गौरव मिश्रा के कक्षों में भी मरीजों की भीड़ जमा थी। यहां पर मरीज अपने को दिखाने को आपस में लाइन तोड़ कर जाते नजर आए। मरीजों की भीड़ होने के कारण दवा काउंटर पर भी दवा लेने को लेकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में मरीजों का हंगामा
ओपीडी में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचे डाक्टर
दवा काउंटर पर भी जल्दबाजी को लेकर मरीजों में धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें