फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गए जेई से हाथापाई, दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बिजली चोरी रोको अभियान के तहत चेकिंग करने गए अवर अभियंता और उसकी टीम को गांव के लोगों ने घेर लिया। हाथापाई कर टीम को गांव से खदेड़ दिया। अवर अभियंता ने 11लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कंपिल थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



अवर अभियंता सुरेंद्र प्रसाद चौहान टीम के साथ गांव करनपुर रशीदाबाद तिवारियान बुधवार की दोपहर गए थे। वह कटिया डाल कर बिजली जलाने वाले को पकड़ कर उनकी केबल उतार रहे थे। इसका गांव के लोगों ने विरोध किया। जेई ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी। इससे नाराज हुए ग्रामीणों ने बिजली टीम को घेर लिया और अभद्रता


करनी शुरू कर दी। गांव के लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई कर गांव के बाहर तक खदेड़ दिया। जेई ने थाने पहुंच कर गांव के राहुल, दिनेश, आवेंद्रर, कमलेश, सुरजीत, सुखेंद्रर सिंह, प्रमोद, प्रमोद, चुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, बंटू, ऐतराज के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कटिया डाल कर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग करने गए जेई से ग्रामीणोें ने की हाथापाई, खदेड़ा
जेई ने 11 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें