फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज मांगने पर बाइक सवार सिपाहियों से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक की ट्रैफिक के सिपाहियों से विवाद हो गया। इसको लेकर युवकों ने हंगामा किया। सूचना पर ट्रैफिक प्रभारी मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच समझौता हो जाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बालाजीपुरम् निवासी सुधांशु मिश्र अपने परिवारी भाई के साथ लालगेट पर बुधवार शाम मोबाइल सही कराने आया था। इसके बाद वह बाइक से घर जा रहा था। तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की


चेकिंग कर रही थी। ट्रैफिक सिपाहियों ने सुधांशु की बाइक रोकी और गाड़ी के कागजात मांगे। इसको लेकर सिपाही और सुधांशु के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। सुधांशु ने हंगामा शुरू कर ट्रैफिक सिपाहियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। सुधांशु ने अपने परिचितों को फोन कर मौके पर बुला लिया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी देवेश कुमार मौके पर आ गए। ट्रैफिक प्रभारी और सुधांशु के समर्थकों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागज मांगने पर ट्रैफिक सिपाहियों से भिड़ा
जमकर किया हंगामा, समझौता हो जाने पर पुलिस ने जाने दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें