कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के खूंटादेव गांव के बुखार से पीड़ित युवक की मंगलवार देर रात कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसे रविवार को तेज बुखार के साथ खून की उल्टी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खूंटादेव निवासी रमेश का बेटा मधुसूदन (19) भोजपुर बघार नाला स्थित बाबू सिंह दद्दू महाविद्यालय में बीएससी प्रथम बर्ष का छात्र था। पिता ने बताया कि रविवार को मधुसूदन को तेज बुखार आया। इससे उसे खून की उल्टी हुई और बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी
अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने युवक को कानपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसे वहां भी खून की उल्टी हुई। मंगलवार देर रात करीब दो बजे युवक ने दम तोड़ दिया। युवक छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
कंपिल थाना क्षेत्र के गंाव हमीरपुर काजी निवासी रविकांत के नौ वर्षीय पुत्र को एक सप्ताह बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज कंपिल के एक डॉक्टर से करा रहे थे। मंगलवार रात उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बुधवार को उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर आलोक शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुखार से मासूम समेत दो की मौत
बुखार से युवक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो