फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2222

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्लागंज।
उन्नाव सिटी व शुक्लागंज के लोगाें को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर नगर के चंपापुरवा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्लूटीपी) बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन बाढ़ के डर से अब डब्लूटीपी देवारा कलां गांव के निकट पास एक सरकारी जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए जल निगम ने करीब चार हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है। अगस्त बाद वहां काम शुरू करा दिया जाएगा। कुल 253.51 करोड़ की लागत से प्लांट बनना है। इसके लिए 42 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को आवंटित भी कर दी गई है।
करीब 6 माह पूर्व चंपापुरवा के मनसुख खेड़ा स्थित नगर पालिका की जमीन पर डब्लूटीपी बनाने के प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी थी। जल निगम ने जमीन को कब्जे में लेकर वहां बैरीकेडिंग करवा दी थी। लेकिन अचानक शासन ने अब इस प्लांट को गंगा बैराज रोड के किनारे स्थित देवारा कलां गांव में शिफ्ट कर दिया है। जल निगम उन्नाव के एई विजय दीक्षित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही डब्लूटीपी बनाने को लेकर लखनऊ मुख्यालय में चर्चा हुई। इस पर शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। कारणों में चंपापुरवा के प्लांट स्थल क्षेत्र के गंगा के निकट होने व वहां बाढ़ के खतरे को गिनाया गया। इसी आधार पर प्लांट स्थल को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। बताया चार हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया ही शेष बची है। अगस्त माह में यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि सितंबर से प्लांट निर्माण का शुरू करा दिया जाएगा। 253.51 करोड़ रूपये में 42 करोड़ रुपये विभाग को मिल चुके हैं। निर्माण स्थल बदलने से ही देर हुई है। 80 एमएलडी क्षमता का डब्लूटीपी बनना है जो की कानपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तर्ज पर बनेगा। कार्य को दो साल में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

...........................
इनसेट-
गंगा बैराज से लिया जाएगा पानी
जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि देवारा कलां गांव गंगा बैराज के निकट पड़ रहा है। इससे कुछ सहूलियत मिलेगी। मसलन गंगा बैराज से ही गंगा का पानी लेकर प्लांट में स्टोर किया जाएगा। इसके लिए कम भूमिगत पाइप लाइन बिछानी पड़ेगी। गंगा से लिए पानी को प्लांट में शोधित कर उसे जलापूर्ति के लिए पास किया जाएगा।
विज्ञापन

.......................
उन्नाव सिटी व शुक्लागंज में बनेंगी 17 पानी की टंकियां
उन्नाव सिटी व शुक्लागंज में पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जलनिगम करीब 17 पानी की टंकियाें का निर्माण कराएगा। इसके लिए दोनों नगर पालिकाओं से बात की गई है। स्थानों का भी चिन्हांकन कर लिया गया है। योजना के तहत 350 से 24 सौ किलो लीटर की क्षमता वाली टंकियाें का निर्माण किया जाएगा।
.....................



चंपापुरवा की जगह देवारा कलां में बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
क्रासर:::
- चार हेक्टेयर जमीन की गई चिह्नित, अगस्त बाद शुरू होगा कार्य
- 253.51 करोड़ का है प्रोजेक्ट, 42 करोड़ हो गए मंजूर
- बाढ़ के डर से चंपापुरवा से हटाने का शासन ने लिया निर्णय
दुर्गेंद्र कुमार शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें